रैन बसेरा का निरीक्षक करते नगर स्वास्थ्य अधिकारी। स्रोत: नगर निगम
शहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज मिश्र ने टाउनहॉल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चादर और गद्दे गंदे मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
रैन बसेरा में तैनात चौकीदार अरुण कुमार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देश दिए कि वह रैन बसेरे में व्याप्त कमियों को पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया करें जिससे मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जा सके। सफाई नायक रामबाबू को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन रैन बसेरे की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रैन बसेरे के बाहर कर्मचारियों का विवरण ठीक से प्रदर्शित न होने के चलते नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाराजगी जताई। एक दिन के अन्दर कर्मचारियों का सही विवरण दीवार पर अंकित कराए जाने को निर्देशित किया। चादर व गद्दे ओढ़ने व बिछाने को उपयुक्त न पाए जाने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह बुधवार शाम तक नए गद्दे व चादर की व्यवस्था करा दें।