फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक बनाएंगे समन्वय समिति

Thu, 07 Dec 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में बैठक में बोलते ​शिक्षक रत्नाकर दी​क्षित। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के ऑनलाइन हाजिरी के आदेश का जिले में विरोध शुरू हो गया। इसको लेकर बुधवार को रोटी गोदाम में शिक्षक संघ, शिक्षामित्र और अनुदेशक संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि संगठन की प्रासंगिकता तभी है जब वह शिक्षक हित में काम कर सकें। हर स्तर पर शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष कर सफलता प्राप्त करना है। सभी शिक्षक नेताओं को अपना अहम और स्वार्थ छोड़कर शिक्षक हित के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी हर समस्या का समाधान हो सकेगा। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मंगरे लाल ने बताया कि प्रत्येक संगठन के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर सहमति से संयुक्त समन्वय समिति बनाई जाए। उसी के निर्णय पर महानिदेशक के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। यह संघर्ष आसान नहीं है। सभी की राय से संघर्ष करना होगा और ऑनलाइन हाजिरी का विरोध पुरजोर ढंग से किया जाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि संगठनों की एकजुटता ब्लॉक तक हो तभी संघर्ष सफल होगा। अगली बैठक नौ दिसंबर को आयोजित कर संयुक्त समन्वय समिति बनाई जाएगी। इस मौके पर रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, रवि वर्मा, महेंद्र सिंह, रामपूत पाल, सचिन मिश्रा, मुकेश पाल, गौरव पांडेय, अंजू त्यागी, पल्लवी गुप्ता, अलका, जुबैर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें