फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग ट्राली में धमाका, 60 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 132 केवीए ट्रांसमिशन के बगल में बने चिनौर पॉवर हाउस पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की इनकमिंग ट्राली में बृहस्पतिवार शाम को धमाका हो गया। इसके चलते पांच फीडरों के 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पॉवर कट होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रांसफार्मर की इनकमिंग ट्राली में तार अचानक से गर्म होने पर जोरदार धमाका हो गया। ट्राली में फाल्ट आने पर तिलहर, निगोही, कटैया, 220 पैना और अटसलिया फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पांचों फीडरों से 60 गांवों को सप्लाई दी जाती है। शाम ढलते ही बिजली गुल होने पर कड़ाके की सर्दी में लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। वहीं दूसरी तरफ फाल्ट आने पर अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए।
इनकमिंग ट्राली को दुरूस्त कर सप्लाई को बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक्सईएन ग्रामीण रंजीत कुमार ने बताया कि इनकमिंग ट्राली स्टोर में उपलब्ध नहीं है। इसलिए बरेली से मंगाने का प्रयास किया जा रहा। इनकमिंग ट्राली के प्राप्त होते ही चार से पांच घंटे में बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें