शाहजहांपुर। डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र राघवेंद्र की फार्म संग्रह एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति ठीक न होने पर डीएम नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन कार्य 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद