कलक्ट्रेट पर कर्मचारियों की चेकिंग के लिए खड़े डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में खड़े होकर देर से आने वाले कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। जो कर्मचारी बगैर हेलमेट के बाइक पर सवार पहुंचे, उनका चालान कटवाया गया। डीएम ने विकास भवन में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक और स्पष्टीकरण तलब किया।
डीएम सुबह कलक्ट्रेट गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के साथ खड़े हो गए। इस दौरान कार्यालय में विलंब से आने वाले कर्मचारियों का वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने साथ ही दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाकर आने वाले कार्मिकों का चालान करवाया।
डीएम ने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों का भी सोमवार सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों एवं पटल सहायकों से उनके कार्याें एवं जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए पत्रावलियों के रखरखाव, कार्यालय की साफ-सफाई सहित जनसामान्य से जुड़े कार्याें का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विकास भवन में अनुपस्थित कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम एफआर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।