शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में छात्रों को जानकारी देते एनडीआरएफ टीम के धर्मेंद्र सिंह। स्रोत: कॉ
शाहजहांपुर। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। छात्रों को भूकंप, बाढ़ और दुर्घटना के समय लोगों की जान बचाने के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को आपदा के समय सतर्कता बरतने और राहत-बचाव कार्य करने की जानकारी दी। छात्रों को भूकंप के दौरान स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के तरीके बताए गए। बाढ़ की स्थिति में तैरने तथा प्लास्टिक की बोतलों की मदद से अस्थायी तैरने का उपकरण बनाने का तरीका भी समझाया गया।
टीम के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, तुलसीराम शाक्य, मुन्ना कुमार, रंजीत, प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, प्रवक्ता राम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद