फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन में शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी की सेवा करते सेवादार। संवाद
विज्ञापन
- खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में चारखंभा रोड से निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। इस बीच रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गतका पार्टी के करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे।
रविवार को दोपहर में चारखंभा रोड स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से नगर कीर्तन का आगाज हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन चार खंबा, चौक घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समाप्त हुआ। इस बीच गुरु के ताल आगरा से रंजीत अखाड़ा गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी का मनमोह लिया। नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल व खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे पीटी के विशेष करतब करते हुए चल रहे थे। सिख संगत गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी के आगे झाड़ू लगाने के साथ पुष्प वर्षा करते हुए चल रही थी। गुरु महाराज की पालकी के सामने शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोंगा ने सेवादारों, पांच प्यारों को सिरोपा भेंट किए। धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें