शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को सभी 22 केंद्रों पर संपन्न हो गई। दूसरे दिन की परीक्षा के लिए 20640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 12633 उपस्थित तथा 8007 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से निकले परीक्षार्थियों ने रीजनिंग और गणित में अच्छे नंबर आने की उम्मीद जताई है, जबकि जीएस (सामान्य अध्ययन) के प्रश्न कठिन लगे।
जिले में पीईटी को लेकर जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज समेत 22 केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी। जिसमें 8063 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चली।
जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक रही। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद आने वालों को गेट से ही लौटा दिया गया। परीक्षा को लेकर केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रही। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन भी कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
-
डीएम ने परीक्षा केंद्र और कंट्रोल रूम की देखी व्यवस्थाएं
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने रविवार को पीईटी परीक्षा केंद्र डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं और कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।
डीएम ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। सभी कैमरे निरंतर संचालित रहे और सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहें। कनेक्टिविटी में बाधा आने पर तत्काल संबंधित परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं डीआईओएस के संज्ञान में लाते हुए तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी का संचालन ठीक कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
परीक्षार्थियों ने कहा-जीएस था कठिन
पेपर ठीक हुआ है। बस जीएस थोड़ी कठिन थी। गणित और हिंदी के प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया। इनमें अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं।
- मानसी सिंह
-
रीजनिंग बेहतर हुई है। गणित में भी एक प्रश्न छोड़कर सभी कर दिए हैं। पेपर सही हुआ है और नंबर भी ठीक आएंगे। जिस तरह का पेपर आने की उम्मीद थी, उससे उच्च स्तर का ही आया था। - प्रियंका सिंह
-
दो-तीन बार पेपर दे चुके हैं। मेरे हिसाब से पेपर सही था। जीएस के प्रश्नों ने जरूर उलझाया लेकिन इसमें ही नंबर अच्छे, ऐसा विश्वास है। गणित के प्रश्नों को भी हल किया है। आएंगे बाकी प्रश्न सही थे।
- आकाश राठौर
-
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहे है। पेपर से पहले कोचिंग में जो पढ़ाया गया था उसको फिर से पढ़कर आए थे। इसलिए पेपर सही रहा। मेरी रीजनिंग की तैयारी ज्यादा अच्छी रही।
- आयुष चौहान
डीएम और सीडीओ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन
डीएम और सीडीओ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन
डीएम और सीडीओ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन
डीएम और सीडीओ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन