फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुलौली गांव के लाल ने नोएडा में किया कमाल

विज्ञापन
नोयडा में हुई मैराथन में दूसरे नंबर की विजेता ट्राफी के साथ हरपाल सिंह। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के गांव गुलौली निवासी हरपाल सिंह ने नोएडा में आयोजित विंग्स मैराथन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए परिवार के साथ ही पुवायां का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गांव गुलौली निवासी सुखचैन सिंह और कुलविंदर कौर के पुत्र हरपाल सिंह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को नोएडा के एक अस्पताल द्वारा विंग्स मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें हरपाल ने 21 किलोमीटर के हाफ मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने यह दौड़ एक घंटे 35 में पूरी की। विंग्स मैराथन में एक हजार लोगों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें पहले स्थान पर बुलंदशहर के अंकित, दूसरे पर हरपाल सिंह और तीसरे स्थान पर भावेश रहे। इससे पहले हरपाल दिल्ली में हुए वेदांता हाफ मैराथन में भी भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन

हरपाल की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हरपाल ने बताया कि वे अपने व्यस्तम समय में से रोजाना सुबह एक घंटा निकालकर अभ्यास करते हैं और उनका अगला लक्ष्य मुंबई में होने वाली टाटा मुंबई मैराथन और अपोलो दिल्ली मैराथन 2024 में भाग लेकर जीत हासिल करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें