शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती टीम। संवाद
अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में चेकिंग में पकड़े गए यात्री
शाहजहांपुर। बिना टिकट, अनियमित यात्रा और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सोमवार को रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 116 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने 75,355 रुपये का राजस्व वसूला गया है।
सुबह दस बजे सीएमआई एसके ठाकुर की निगरानी में चेकिंग अभियान चलाया गया। सीएमआई ने बताया कि टीम ने अप और डाउन लाइन की 18 ट्रेनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए 48 यात्री पकड़े, जबकि गलत टिकट लेकर यात्रा करने वाले 55 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा ट्रेन में पान, गुटखा या बीड़ी पीकर गंदगी फैलाने के मामले में तीन यात्रियों को पकड़ा गया। सभी से रेलवे नियमों के तहत जुर्माना वसूला गया। पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए यात्री पकड़े गए। टीम में नरेंद्र त्यागी, हीना कौसर, रोशनी यादव, वीरेंद्र मौर्या, सुशील मिश्रा, आदिल रजा और इरशाद व दस आरपीएफ के जवान शामिल रहे। संवाद