फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुछ राज्यों को छोड़कर औद्योगिक विकास में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में वित्त मंत्री का स्वागत करते सांसद अरुण सागर। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को जलालाबाद हाईवे पर एक कोल्ड स्टोर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के मामले में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को छोड़कर उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। उद्यमी भी मानते हैं कि उत्तर प्रदेश कृषि और औद्योगिक विकास के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित प्रदेश है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विकास में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि गैर भाजपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश की किसान विकास दर मात्र पांच प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। भाजपा सरकार ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज को बनवाकर यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को हमेशा के लिए निजात दिला दी है। अब प्रदेश की सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे निकाल कर यातायात को सुगम बनाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से पिछले विधानसभा चुनाव में संपूर्ण जनपद भाजपा मय हो गया। सांसद अरुण कुमार सागर और उनके पुत्र अंकित सागर व अभिषेक सागर ने वित्त मंत्री को अंगवस्त्र, मिर्जा गालिब की किताब, हनुमान जी की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, राजीव कश्यप, डॉ.सिद्दीक अंसारी, विनोद कुमार वर्मा, अनूप अग्रवाल, राजेश कश्यप, नरेंद्र गुप्ता लल्ला, शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें