शाहजहांपुर। महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे तक खोदाई होने के कारण बरेली मोड़ से रेलवे स्टेशन तक संचालित ई-बस को बंद करने की तैयारी है। शहर के अंदर बसों का संचालन करने के लिए अन्य मार्गों का सर्वे भी कराया जाएगा। दूसरी ओर पुवायां जाने वाली बसों का मार्ग परिवर्तन होने से राजस्व में गिरावट आई है।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा के अंतर्गत जिले में 20 बसाें का संचालन किया जा रहा है। गत दिनों मदनापुर मार्ग से एक बस को हटाकर बरेली मोड़ से रेलवे स्टेशन तक संचालित किया था, लेकिन रोडवेज बस अड्डे से महिला थाने तक खोदाई के कारण बस सेवा पर संकट मंडराने लगा है।
ई-बस सेवा प्रभारी गुलशन कुमार के अनुसार, शहर के दूसरे मार्गों पर बस संचालन की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उधर, पुवायां मार्ग पर संचालित नौ ई-बसों को भी सड़क की खोदाई के कारण दिक्कत हो रही है। सड़क खुदी होने के कारण बसें इस मार्ग से नहीं निकल पा रही हैं। फिलहाल इन्हें इमली रोड से होकर गुजारा जा रहा है।