फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं कल से...प्रश्नपत्र बीईओ दफ्तरों में भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू होंगी। एसआईआर के साथ ही परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को प्रश्नपत्रों के बंडल जिला मुख्यालय से बीईओ दफ्तरों में भेज दिए गए।
विज्ञापन

जिले के 2707 परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा को कराने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा में बच्चों को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ताओं से प्रश्नपत्र तैयार कराए हैं। प्रश्नपत्र छपने के बाद बीएसए कार्यालय से ब्लॉकवार बंडल बनाकर भेजे गए हैं।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को स्कूलों में प्रश्नपत्र भेज दिए जाएंगे। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही जल्द ही परिणाम भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यू-डाइस कार्य में निजी स्कूल पिछड़े
परिषदीय स्कूलाें ने यू-डाइस कार्य को पूरा कर लिया है, लेकिन निजी स्कूल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसे लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्र जारी कर बताया कि 13 दिसंबर को पोर्टल बंद हो जाएगा। उससे पहले यू-डाइस का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें