फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 13 संवेदनशील और 11 अतिसंवेदनशील केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बार्ड परीक्षा-2020 के लिए डीआईओएस ने 108 केंद्रों में 13 संवेदनशील और 11 अतिसंवेदनशील घोषित किए हैं। इन पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

डीआईओएस पंकज पांडेय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 13 विद्यालय संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं, जिनमें नगर क्षेत्र से एकमात्र देवी प्रसाद इंटर कॉलेज है। शेष संवेदनशील विद्यालयों में कटरा से जिला परिषद इंटर ंकॉलेेज खुदागंज, जैतीपुर से श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा, बंडा से जिला परिषद हायर सेकेंडरी स्कूल देवकली, प्रीतम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डॉ. रामऔतार इंटर कॉलेज ररुआ, सिंधौली से चकझाऊ इंटर कॉलेज चकझाऊ, कलान से राजा अजय कुमार सिंह इंटर कॉलेज परौर, जलालाबाद से श्रीमती सरला देवी पुत्री आधार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयला ज्ञानपुर, एसबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलौली, ददरौल से श्री खमानीराम भीमसेन इंटर कॉलेज शाहबाजनगर और शहीदे आजम निजामुद्दीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहबाजनगर और पुवायां इंटर कॉलेज को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
इसी तरह अति संवेदनशील केंद्रों में कलान से श्री सरताज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीनगर, श्री शेर बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहनी परौर, मिर्जापुर से श्री शंकर जी शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककोड़ा, जैतीपुर से श्री ठाकुर जी महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया रायपुर, मदनापुर से स्वामी जयदेव योगीराज इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर, जलालाबाद से श्री पुतान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रघुनाथपुर, जीवनलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज डिहरिया, खुटार से संत सुखदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररुआ, पुवायां से मातृशक्ति महिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव तथा कांट से ताराचंद्र मेमोरियल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर को अतिसंवेदनशील केंद्रों के शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें