फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोगों को कराना चाहिए यज्ञ : गोपाल पुरी

विज्ञापन
श्रीराम कथा सुनाते कथाव्यास अंजनी शरण महाराज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
खुटार। नागा बाबा महंत गोपाल पुरी ने कहा कि यज्ञ से पुण्य मिलने के साथ ही वातावरण शुद्ध होता है और तमाम बीमारियों से मुक्ति मिलती है। सभी को यज्ञ कराना चाहिए और यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। महंत ने सूरजकुंड लोहचनपुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में प्रवचन करते हुए कहा कि यज्ञ कराने में दिक्कत होने पर घर में हवन कराना चाहिए, हवन यज्ञ का ही छोटा रूप है। लोगों को दहेज, नशा जैसी कुरीतियों को त्याग कर समाज के गरीब तबके के लोगों की मदद करनी चाहिए। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंंकार से दूर रहकर भगवान की भक्ति करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


प्रभु राम के जन्म की कथा सुनाई



शाहजहांपुर। श्री लंगोटी बाबा सेवा समिति की ओर से चल रही श्री रामकथा के तीसरे दिन कथाव्यास अंजनी शरण महाराज ने प्रभु रामचंद्र के जन्म की लीला का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बधाई गीतों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें