फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप और गर्म हवा की मार से सभी बेहाल

Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और गर्म हवा ने सोमवार को लोगों को दिनभर परेशान किया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को शाम को भी राहत नहीं मिली। गर्मी के साथ बिजली की कटौती बढ़ने से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवा चली। इससे लोग बेहाल हो गए।
उम्मीद थी कि शाम को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम को भी मौसम काफी गर्म रहा। सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन तेज धूप निकलने से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में लू चलेगी। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें