फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजफायर के बाद भी पटरी पर नहीं आए हालात, उत्पादन पर संकट

Thu, 23 Apr 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गुरजीत सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्धविराम होने के बाद भी कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। कच्चा माल नहीं आने से उनका कार्य कम हो गया है। ऐसे में मजदूरों को भी काम नहीं मिल पा रहा है। उद्यमियों के अनुसार, कच्चे माल के जहाज नहीं पहुंच पा रहे हैं। ईरान और अमेरिका ने रास्ते बंद कर रख हैं। पूरी तरह हालात सामान्य होने के एक महीने के बाद स्थिति पटरी पर लौट सकेगी।
विज्ञापन


फोटो 37
-सीज फायर लागू होने के बाद भी आपसी विवाद चालू है। ऐसे में रास्ते खुल नहीं पाए हैं। प्लास्टिक दाना उपलब्ध नहीं होने के कारण फैक्टरी पहले की तरह नहीं चल पा रहीं है। हालात पूरी तरह से सामान्य होने के एक महीने के बाद स्थिति बेहतर हो पाएगी। अभी तो काफी स्थिति खराब है।
- गुरजीत सिंह, मंडलीय चेयरमैन, आईआईए

फोटो 38
-माहौल खराब होने के बावजूद कारोबार चल रहा है। बासमती चावल विदेशों में नहीं जा पा रहा है। यह लोकल बाजार में ही बिक रहा है। रोजाना ही खाड़ी देशों में स्थिति बदल रही है। इसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। काफी व्यापारियों ने चावल को डंप भी कर रखा होगा।
विज्ञापन

- नवनीत प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष लघु भारती
-
फोटो 39
-प्लाईवुड का उत्पादन काफी कम हो रहा है। केमिकल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगाें को लग रहा है कि युद्धविराम होने से रेट कम हो गए हैं, जबकि स्थिति वैसी नहीं है। रास्ते खुले नहीं होने के कारण माल भारत नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में केमिकल का दाम जस का तस है।
- अशोक अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए

गुरजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

गुरजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

गुरजीत सिंह। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें