फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ माह में भी बजट नहीं खपा पाए, हर वार्ड में सड़कों की हालत खस्ता

विज्ञापन
मोहल्ला कर्बला में लाइन पार अधूरी सड़क। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 15वें वित्त से नगर निगम की सड़कों का निर्माण कराने के लिए मिले 6.75 करोड़ रुपये नौ महीने के बाद भी खर्च नहीं हुए हैं। निविदा प्रक्रिया में देरी के चलते सड़कों का निर्माण अधर में लटक गया है। खस्ताहाल सड़कों के नहीं बनने पर पार्षदों के विरोध के बाद निविदा में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी में शहर की सड़कों और गलियों की स्थिति बदहाल है। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों में प्रमुख मार्ग बना दिए गए है, लेकिन मोहल्लों की सड़कों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है। ऐसे में बारिश के दौरान मिट्टी धंसने से दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। इन सड़काें को बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था।
धनराशि आने के बावजूद नगर निगम ने तेजी नहीं दिखाई। नौ महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। पार्षदों के अनुसार, टेंडर करने के बाद खोलने में देरी की गई। इसके चलते अभी सड़कें बदहाल हैं। कार्य में लगातार देरी होने के चलते पार्षदों ने अफसरों से मिलकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

-
बजट कम, सभी पार्षद अपने क्षेत्र में बनवाना चाह रहे सड़क
नगर निगम के 60 वार्डों के लिए छह करोड़ 75 लाख रुपये काफी कम माने जा रहे हैं। कम बजट से ज्यादा सड़कों का निर्माण होना मुश्किल है। ऐसे में नगर निगम के अफसरों ने सभी वार्डों में पार्षदों की मांग पर निर्माण कार्य को चिह्नित कराना शुरू किया है। प्रारंभ में जरूरी काम कराए जाएंगे।

पार्षदों की बात
सड़क नहीं बनने से शिकायत करते हैं वार्डवासी
हमारे वार्ड में कई सड़कें खराब हैं। प्रस्ताव कई माह पहले दे चुके हैं, लेकिन अब तक निविदा नहीं हो पाई है। इसलिए निर्माण कार्य अटका है। दिक्कत होने पर वार्डवासी शिकायत कर रहे हैं। नगर निगम से टेंडर प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- कृष्ण गोपाल बिन्नू, रामनगर

टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई
15वें वित्त में दो सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। वार्ड की प्रमुख सड़क हैं। इनका निर्माण होना काफी जरूरी है। नगर निगम में सड़क निर्माण को लेकर कोई सटीक उत्तर नहीं मिल रहा है। टेंडर प्रक्रिया के बारे में कुछ बताया नहीं गया है।
- विपिन यादव, बाबूजई

निर्माण के लिए 97 सड़कों का चयन किया गया है। इसमें 65 की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 32 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया के लिए काम चल रहा है। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मोहल्ला कर्बला में लाइन पार अधूरी सड़क। संवाद- फोटो : 1

मोहल्ला कर्बला में लाइन पार अधूरी सड़क। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें