शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की 27 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। काउंसलिंग के साथ ही प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन भी शुरू कर दिया है। प्रबंधन का प्रयास है कि जल्द ही प्रक्रिया काे पूर्ण कर कक्षाओं को शुरू कराया जा सके।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पहले राउंड की काउंसलिंग को पूरा कर लिया गया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ पीजी के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई हैं। नोडल अधिकारी डॉ. जेपी सिंह व्यवस्था पर निगाह बनाने के साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्या को दूर कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन भी कराया जा रहा है। 27 सीटों के लिए 28 सितंबर तक आवेदन के बाद पंजीकरण होंगे। उसके बाद मेरिट बनाकर नामों की सूची का जारी की जाएगी। उसी के आधार पर सीट मिलेगी। प्रयास है कि अगले महीने कक्षाओं को शुरू करा दिया जाए।