ग्रीन वैली कॉन्वेंट के आगे शनिवार रात पलट गया था पलिया से जोधपुर जा रहा था टैंकर
सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे, रास्ते पर आवाजाही कराई बंद, कई घंटे चला रेस्क्यू
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉन्वेंट के आगे शनिवार रात एथेनॉल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे लगभग आधा टैंकर एथेनॉल सड़क पर बह गया। कई घंटे चले रेस्क्यू के बाद टैंकर को सीधा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कगा दिया गया।
हरिद्वार जिले के कस्बा भगवानपुर निवासी चालक अलीम व शाकिर बजाज डिस्टलरी पलिया से एथेनॉल का टैंकर लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे हथौड़ा से पुत्तूलाल चौराहे की ओर जाते समय ग्रीन वैली कॉन्वेंट के आगे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस बीच अहमदपुर रेती निवासी चंद्रपाल वर्मा की टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और चालक अलीम को टैंकर से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। एथेनॉल के ज्वलनशील होने के कारण पुलिस ने लोगों को घरों को भेजकर दोनों तरफ का रास्ता बंद करा दिया। इसके साथ ही बिजली की सप्लाई भी ठप करा दी। रात में ही नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अखंड प्रताप सिंह रात में ही पहुंचे। तीन क्रेन को मंगाकर टैंकर को सही किया गया। इसके बाद उसे हाईवे के किनारे खड़ा करा दिया गया। एथेनॉल का टैंकर पलटने के बाद खलबली मच गई। सुबह पांच बजे तक रेस्क्यू चलाकर टैंकर को सीधा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया। इस दौरान आधा टैंकर एथेनॉल बह गया।
क्रेन काम करती रहीं, पानी डालती रही दमकल यूनिट
अधिकारियों ने तुरंत ही तीन क्रेन को मंगा लिया। क्रेन के काम करने के दौरान चिंगारी निकलने से आग लगने के डर के कारण दमकल यूनिट की तीन गाड़ियां बुला ली गईं। क्रेन के काम करने के दौरान फायर यूनिट पानी की बौछार करती रही।
रात में एथेनॉल का टैंकर पलटने के बाद सुरक्षा के जरिये रास्ता बंद करा दिया गया। हादसे में घायल चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
- एपी सिंह, सीओ सिटी
शाहजहांपुर में ग्रीन वैली स्कूल के पास पलटे एथेनॉल टैंकर को सीधा करने के दौरान पानी की बौछार कर