फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: गांव धारा में कुएं में गिरे मासूम को युवाओं ने बचाया

विज्ञापन
गांव धारा में कुएं से निकलने के बाद दादी रामवती की गोद में राधे। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव धारा में निष्प्रयोज्य पड़े कुएं में राकेश कुमार का पांच वर्षीय पुत्र राधे खेलते-खेलते कुएं में गिर गया।
विज्ञापन

उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई भी कुएं में उतरने का साहस नहीं जुटा सका। इस बीच गांव के विक्रम आदि ने अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचकर साड़ियों को जोड़कर कुएं में उतरकर राधे को बचाया। जानकारी पाकर उसके परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। बच्चे को ठीक देख उन्होंने राहत की सांस ली। पिता राकेश कुमार ने बताया कि बच्चे को कोई चोट आदि नहीं आई है। घटना के कारण वह कुछ सहमा हुआ है। गांव के लोगों ने युवाओं की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें