फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में 22 स्थानों पर बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठान

Sun, 18 Aug 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण कई छात्रों की मौत होने के बाद प्रशासन ने शहर के 22 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया है। ये प्रतिष्ठान भी बेसमेंट में चल रहे हैं। प्रशासन इन सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठानों की सूची मांगी थी। डीएम उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। प्रशासन ने ब्रज बिहार काॅलोनी, नई बस्ती, अजीजगंज, हथौड़ा बुजुर्ग, बाडूजई प्रथम, गदियाना, बहादुरगंज, जमुही समेत कई स्थानों में बेसमेंट में चल रहे 22 प्रतिष्ठान चिह्नित किए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें 15 दिनों के अंदर संबंधित को जवाब देना है। जवाब नहीं देने पर जुर्माना आदि की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें