फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क धंसने पर निर्माण एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 18 Aug 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेल रोड पर बीएसए कार्यालय के पास ट्रक गुजरने से सड़क धंसने के मामले में जांच के बाद निर्माण एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से केरूगंज से लेकर पीडब्ल्यूडी तिराहा तक मै. गणेश इंटरप्राइजेज एजेंसी से सड़क का निर्माण कराया गया था। बुधवार को ट्रक के गुजरने के दौरान बीएसए कार्यालय के सामने सड़क धंस गई थी। इससे सड़क में काफी बड़ा गड्ढा हो गया था। संज्ञान में आने पर प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। इसमें संबंधित एजेंसी की लापरवाही पाई गई। इस मामले में पीडब्ल्यूडी ने मै.गणेश इंटरप्राइजेज के खिलाफ पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एक्सईएन महेंद्र पाल ने बताया कि जांच में संबंधित एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य देरी से शुरू कराने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें