फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में स्थापित की गई  बजरंग बली के नाम की पताका 

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जलालाबाद।
विज्ञापन
हनुमानजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तेरस पर निकलेगी भगवान शिव बारात की शोभायात्रा
 सोमवार शाम को रामलीला मैदान पर भगवान गणेश और भूमि पूजन के बाद बजरंगबली के नाम की पताका को स्थापित कर दिया गया। इसके बाद आज से रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ निकाली गई पताका यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम को रामलीला मैदान पर पहुंची। रामलीला मैदान में अखिलेश दीक्षित ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन, भगवान गणेश और भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया। इसके बाद मैदान पर पताका को स्थापित करा दिया गया, जो रामलीला के समापन तक लगी रहेगी। प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के चेयरमैन संजय पाठक, गोपाल मोहन द्विवेदी, कमल सक्सेना, हरदयाल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अशोक द्विवेदी, पुष्कर गुप्ता, रामू अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, लीलाधर ओमप्रकाश दीक्षित मौजूद रहें। बता दें कि 28 सितंबर तेरस को भगवान शिव बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उधर, रामलीला मैदान पर बच्चों के मनोरंजन के लिए इलेक्ट्रिक झूला और काला जादू समेत कई स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें