फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदाता जागरूकता अभियान में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 19 Nov 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीआईसी में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। स्रोत: संस्थान - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की भूमिका को चित्रों और लेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर पर 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अनंत कुमार, वंशिका राठौर, भौतिक राजवंशी, हर्ष गौतम, अंकुश, सुमन तिवारी, अनन्या श्रीवास्तव, आराध्या गुप्ता, अल्तमस और हर्षित सक्सेना ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में अनुकरण सिंह, सिद्धार्थ, नमन, इल्मा इरशाद अंसारी, मुस्तबा खां, खुशी मिश्रा, पिंकी, निशा वर्मा, सौम्या अवस्थी और चांदनी ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की रचनाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें