फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की त्रुटियां 30 नवंबर तक सुधारी जा सकेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट 20 से 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्य लॉगइन कर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण संशोधित और अपडेट करा सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, विद्यालय स्तर से अग्रिम पंजीकरण के दौरान कई छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण गलत अपलोड किए जाने के मामले सामने आए हैं। छात्रहित में इन त्रुटियों को सुधारने के लिए यह अवसर दिया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और वर्ग, जेंडर, माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि और फोटो में संशोधन किया जा सकेगा।
इसके अलावा कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक को भी ठीक कराया जा सकेगा। छात्र-छात्राओं के विवरण डिलीट या रिस्टोर करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा में ही संशोधन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 30 नवंबर के बाद त्रुटियों में सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें