फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, युवती संग अश्लील हरकत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की शाम गांव का एक व्यक्ति अपने बटाईदार के साथ खेत की मेड़ छंटवा रहे थे। फोन कर विरोध जताया तो उसने गालियां दीं।
विज्ञापन

इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे हाथों में असलाह व लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। सभी को पीटना शुरू कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर दी। बचाने आई बेटी को भी पीटा। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। कमरे के अंदर खींचने लगे। इस बीच आई बहू ने बेटी को किसी तरह बचाया। सभी ने फायरिंग कर दी। इससे बाल-बाल बच गए। इसके बाद सभी माल-जेवर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें