फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों की वार्ड मेंबरी हासिल करने की बढ़ी होड़

Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
nomination - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदस्य के 163 और चेयरमैन के हुए सात नामांकन
विज्ञापन

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन कराने की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, निकायों की वार्ड मेंबर बनने की होड़ भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तीसरे दिन विभिन्न निकायों के अध्यक्ष पद को सात और वार्ड सदस्यता के लिए 163 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। शहर की नगरपालिका परिषद समेत रोजा और कांट नगर पंचायतों से मेंबर के लिए नामांकन कराने को कई लोग कड़ी सुरक्षा से घिरे कलक्ट्रेट कैंपस पहुंचे।  44 वार्डों वाले इस निकाय के विभिन्न वार्डों से 46 नामांकन पत्र भरे गए। 
यही नहीं, शहर की नगरपालिका के अध्यक्ष पद में भी लोगों का रुझान बढ़ गया है। हालांकि, अभी तक यहां से चेयरमैनी का कोई पर्चा जमा नहीं हुआ, लेकिन नामांकन पत्र लगातार खरीदे जा रहे हैं। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को 15 लोगों ने उनसे संपर्क कर अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकताओं के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ 21 नामांकन फॉर्म खरीदे। 
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी पंचस्थानीय चुनावालय सरोज कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य के लिए तिलहर से सर्वाधिक 50 नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके अतिरिक्त कटरा से 19, खुदागंज से चार, अल्हागंज से दो, पुवायां से 28, कांट से दो और खुटार से 12 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस बीच, अध्यक्ष पद के लिए कटरा से दो, खुदागंज से तीन और कांट व पुवायां से एक-एक नामांकन पत्र जमाहोने की सूचना मिली है। 

अध्यक्ष पद को संजय ने फिर कराया नामांकन
पुवायां।  निकाय चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को पुवायां नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लाव लश्कर के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर नामांकन के तीन सेट दाखिल किए। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी नामांकन दाखिल किया था। खुटार नगर पंचायत से शुक्रवार को अध्यक्ष पद का कोई दावेदार नामांकन कराने नहीं पहुंचा। खुटार अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन भी नहीं बिका, जबकि पुवायां में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र बिका। 
पुवायां नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से सदस्य पद के लिए शुक्रवार को 28 नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान 38 नामांकन पत्र खरीदे भी गए। खुटार से सदस्य पद के लिए दस नामांकन पत्र दाखिल हुए और 33 नामांकन पत्र बेंचे गए। 
विज्ञापन


बूथों पर रखी जाएंगी दोहरी मत पेटिकाएं
निकाय चुनाव में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखने के बजाय बैलेट पर मोहर लगाकर किया जाना है। इसलिए सभी बूथों पर दोहरी मत पेटिकाएं रखी जाएंगी। इनमें एक मतपेटी में अध्यक्ष और दूसरी में वार्ड सदस्य के मतपत्र डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों/एसडीएम से कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी बूथों पर दोहरी मत पेटिकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। साथ ही नामांकन की अंतिम तिथि तक बीच में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी नाम निर्देशन पत्र जमा और बिक्री करने की कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें