फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में सहयोग नहीं करेंगे इंजीनियर्स

Wed, 05 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विकास कार्यों में सहयोग नहीं करेंगे इंजीनियर्स - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
प्रारंभिक ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी किए जाने और तीन प्रोन्नति वेतनमान की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अवर अभियंताओं ने मंगलवार को आठवें दिन भी लोनिवि अतिथि गृह परिसर में धरना जारी रखा। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों ने सभा करके विकास कार्यों में सहयोग न करने का संकल्प लिया और हड़ताल सफल बनाने के लिए आठ सदस्यीय मार्शल टीम गठित की। 
विज्ञापन

हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए महासंघ के मंडल अध्यक्ष बीएन सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भले ही मांगों की अनदेखी करे, लेकिन डिप्लोमा इंजीनियर्स की एकजुटता के बल पर उसे झुकाकर ही दम लिया जाएगा। सभा की अध्यक्षता करते हुए मंडल प्रभारी एचएन मिश्रा ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों के प्रति सरकार ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो विकास कार्यों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। 
इस आशय का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित होने पर आम राय से हड़ताल की सफलता को संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मार्शल टीम गठित की गई। टीम में सीपी सिंह, रंजीत सिंह यादव, अनूप सिंह, फूल सिंह सोनकर, रोशन अली, अरुण कुमार और मनोज कुमार गंगवार सदस्य नामित किए गए। धरना सभा में महासंघ के जिला सचिव एम रहमान, प्रवीण कुमार, रोहित गुप्ता, शशि कुमार, ठाकुर सिंह, निर्मल कुमार, बलवंत कुमार वर्मा, दीनदयाल सागर, सुमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें