फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मशीनों को सुखाने में जुटे इंजीनियर, जांच के लिए भटक रहे मरीज

Fri, 26 Jul 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भरने के बाद एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों को सही करने के लिए इंजीनियराें को लगाया है। ऐसे में मरीजों को भटकना पड़ रहा। वहीं तहसीलों की सीएचसी में एक्स-रे कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

गर्रा नदी के उफनाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भर गया था। इसके चलते अस्पताल को खाली करना पड़ा था। चार दिन की मशक्कत के बाद ओपीडी शुरू कराई। फिर ट्रामा सेंटर को शुरू कराया गया। व्यवस्थाएं पटरी पर आना शुरू होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल सकी है। बाढ़ के पानी में मशीनों के भीगने के चलते उन्हें सही कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक छोटी एक्स-रे मशीन को सुखाने के उपरांत शुरू करा दिया। इसका लाभ सिर्फ भर्ती मरीजों को मिलेगा। सुविधा बंद होने से अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर भटकना पड़ रहा है। एक्स-रे कराने को तहसीलाें की सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि तिलहर, पुवायां और जलालाबाद सीएचसी में एक्स-रे किए जा रहे हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि मशीनों को सही कराने का काम चल रहा है। मशीने चलने के लायक होने पर ओपीडी में आने वाले मरीजों को लाभ दिया जाएगा। जल्द मशीन सही होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें