फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल में टरबाइन सही करने आए इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
इलाहाबाद निवासी सर्विस इंजीनियर प्रदीप यादव का फाइल फोटो। स्रोत : साथी
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। सहकारी चीनी मिल की टरबाइन की गड़बड़ी दूर करने आए प्रयागराज के कस्बा नैनी की एडीए कॉलोनी निवासी सर्विस इंजीनियर प्रदीप यादव (61) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुत्र के कहने पर शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रदीप यादव प्रयागराज की त्रिवेणी टरबाइनंस कंपनी में सर्विस इंजीनियर थे। 16 नवंबर को वह अपने साथी कानपुर के इंजीनियर गौरव गुप्ता और वाहन चालक आशीष मिश्रा के साथ गांव करनापुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में टरबाइन सही करने आए थे। गौरव गुप्ता के अनुसार टरबाइन ठीक करने के बाद प्रदीप यादव चीनी मिल के कार्यालय की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनको सीने में दर्द होने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

मिलकर्मी उनको पुवायां सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने प्रदीप यादव को कार्डिक अरेस्ट बताते हुए मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप यादव के पुत्र प्रतीक सिंह उर्फ गोपाल को घटना की जानकारी दी। प्रतीक सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हृदय रोगी थे। उनकी मां भी बीमार हैं। प्रतीक ने मां को छोड़कर आने में असमर्थता जताई और पोस्टमॉर्टम कराने से भी मना कर दिया। प्रतीक ने अनुरोध किया कि पिता के शव को एंबुलेंस से घर भिजवा दिया जाए। इसके बाद शव को प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन





-डॉ. अनिल कुमार भारती, जीएम किसान सहकारी चीनी मिल, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें