फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगोटी बाबा मंदिर के कमरों पर फिर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के हथौड़ा (सुभाष) चौराहा स्थित लंगोटी बाबा मंदिर के कमरों पर बुधवार को एक बार फिर से जेसीबी चलाई गई। दोपहर में मंदिर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने खड़े होकर मंदिर से लगे कमरे का बचा हिस्सा भी जेसीबी से तुड़वा दिया। इस बीच पुजारी ने यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने सौंदर्यीकरण कराने का हवाला देकर अतिरिक्त हिस्से को तुड़वा दिया।
विज्ञापन

जीआईसी तिराहे से अटसलिया फाटक तक फोरलेन बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला व नगर निगम प्रशासन की ओर से की गई थी। इस दौरान इस रोड पर ही हथौड़ा (सुभाष) चौराहा के पास लंगोटी बाबा के मंदिर की दीवार और उससे लगे कमरों को तोड़ दिया गया था। मंदिर के हिस्से को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई का हिंदू संगठनों ने विरोध भी किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से मंदिर के कमरों और पास ही बनी धर्मशाला को तुड़वा दिया गया। ताकि सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन का काम पूरा कराया जा सके। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह नगर निगम की जेसीबी लेकर चौराहे पर पहुंची और अपने सामने ही मंदिर के कमरों का अतिरिक्त हिस्सा तुड़वा दिया। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने सामने खड़े होकर काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें