फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर बाइपास ओवरब्रिज के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अतिक्रमण हटाती एनएचएआई की टीम। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को बाइपास चौराहा ओवरब्रिज के किनारे और दोनों सर्विस रोड किनारे से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष अधिकारी इंद्रेश यादव के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे खोखे, ठेले और टिनशेड डालकर बनाई गई दुकानों को हटवाया। कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने खोखे और टिनशेड हटाने शुरू कर दिए। शेष अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
इस दौरान उनसे कहा गया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंद्रेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें