कांट रोडवेज बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
कांट। लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस अड्डे के निर्माण कार्य को विधायक अरविंद सिंह के प्रयासों से अब गति मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को बस अड्डा निर्माण स्थल पर प्रशासन ने जेसीबी से दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाकर वहां नींव भरवाने का काम शुरू करा दिया।
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से भूमि समतलीकरण और नींव की खोदाई का काम कराया गया। लोगों का कहना है कि बस अड्डे के निर्माण से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
एसडीएम सदर संजय पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू कराने के लिए वहां कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानें पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाकर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कर दी गई है। संवाद