फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आवास विकास कॉलोनी में हटवाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
बरेली मोड़ ​स्थित आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित आवास विकास काॅलोनी के दोनों गोल चौराहों से अतिक्रमण हटाया गया। विभाग के सहायक अभियंता के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अस्थायी दुकानों और खोखों को जेसीबी से हटवा दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता हेमंत राज, अवर अभियंता नवीन कुमार, नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ आवास विकास काॅलोनी पहुंचे। यहां पहले उन्होंने सभी अतिक्रमणकारियों से एक घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कुछ अतिक्रमणकारी तो अपना सामान हटा ले गए, बाकी जेसीबी से हटवा दिया गया।
इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम से मामूली नोकझोंक भी हुई। सहायक अभियंता हेमंत राज ने बताया कि काॅलोनी में अतिक्रमण के संबंध में पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला और अन्य निवासियों ने शिकायत की थी। यहां पहले गोल चौराहे पर एक खोखे में अराजकतत्वों के जमावड़े और शराब पिलाए जाने की शिकायत भी मिल रही थी। यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें