फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्य बाजार में दोबारा अतिक्रमण, लगा जाम

Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। जिम्मेदार अफसरों की ढिलाई से नगर के मुख्य बाजार में दोनों फुटपाथों पर दोबारा कब्जे हो गए। इससे बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर बाद तक जाम के हालात बने रहे। इसमें कई स्कूलों के वाहन फंसे रहे। इससे छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चे खासे परेशान हुए।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार की सड़कें संकरी हैं। उन पर फैला व्यापारियों का सामान सामान्य आवागमन में भी अवरोध बन रहा है। कुछ दिन पहले बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के बाइपास और रोडवेज बस स्टेशन के नजदीक जेसीबी से अवैध कब्जे ध्वस्त किए जाने से मुख्य बाजार के व्यापारियों ने अपना सामान दुकानों में समेटकर फुटपाथ खाली कर दिए थे। बाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित होते ही अतिक्रमण के पहले जैसे हालात बन गए। इसीलिए बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे से मुख्य बाजार में भीड़ होते ही जाम लगने लगा।
स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर वाहन निकले तो वह भी जाम में फंस गए। बाजार में खाली घूमते ई-रिक्शों और फलों के ठेले वालों की घुसपैठ से पैदल राहगीरों का तक आगे बढ़ना कठिन हो गया। बाजार में जाम की स्थिति शाम चार बजे तक बनी रही। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में बड़े वाहन और ठेलों की घुसपैठ प्रतिबंधित करने पर जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें