फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की खाली बोतलों में रीपैकिंग की जांच शुरू

Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं और अनियमितताओं की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। मुरादाबाद आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने शुक्रवार को शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी गुरप्रकाश सिंह के बयान दर्ज किए। गुरप्रकाश ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को 26 जून को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि मुरादाबाद से लखनऊ तक एक गैंग ऐसा है जो यात्रियों द्वारा फेंकी गईं पानी की खाली बोतलों को एकत्र कर उसमेें दोबारा पानी भरकर यात्रियों को बेचता है, स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर लाखों की कमाई की जा रही है। ऐसी बोतल गौर से देखने पर पता चल जाती है, क्योंकि उसमें बोतल से ढक्कन के ऊपर प्लास्टिक के रेपर से पैक लगा होता है। इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को है। थ्री टियर कोच में आरएसी में यात्रा कर रहे यात्री को खाली होने पर भी बर्थ नहीं दी जाती है, जबकि कोच निरीक्षक अन्य यात्री को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त कर बर्थ आवंटित कर देते हैं। गुरप्रकाश ने जांच के दौरान अपने बयान में कहा कि वह अक्सर ट्रेनों में यात्रा करते हैं, तभी इन दिक्कतों की जानकारी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें