शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राेजा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।
मेला आईआईटी परिसर में लगेगा, जिसमें 18 से 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए उनका सेवायोजन की वेबसाइट पर पंजीकृत होना जरूरी है। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में नौ कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जोकि एरिया ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, ऑफिस स्टाफ, वेलनेस एडवाइजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर, स्टोर कीपर के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयन साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सभी पदों के लिए हाईस्कूल से स्नातक तक अलग-अलग शैक्षिक योग्यता रखी गई। संवाद