फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी रच रहे रोगी सहायता केंद्र को बंद करने की साजिश

Thu, 02 Jul 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले असहाय और लाचार रोगियों और उनके तीमारदारों की सहायता के लिए स्वयंसेवी व्यवस्था के तहत खोला गया रोगी सहायता केंद्र वहां के कर्मचारी बंद करने की साजिश रच रहे हैं। रोगी सहायता केंद्र का कामकाज देख रहे स्वयंसेवी संस्था सेवा स्तंभ के पदाधिकारी इस संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट जाकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से मिले और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर रोगी सहायता केंद्र कायम रखने में हस्तक्षेप करने की गुहार की।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल में गत वर्ष एक शासनादेश के आधार पर रोगी सहायता केंद्र तत्कालीन सीएमएस डॉ. डॉ. एनडी अरोरा के मार्गदर्शन में खोला गया था। उन्होंने शासनादेश में निहित प्रावधानों के तहत वहां की व्यवस्थाओं की देखरेख स्वयं सेवी संस्था सेवा स्तंभ को सौंपी थी। संस्था के उपाध्यक्ष एवं रोगी सहायता केंद्र के अध्यक्ष नामित किए गए कम्युनिस्ट नेता रामशंकर लाल और संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने उपाध्यक्ष के नाते वहां की व्यवस्थाएं देखनी शुरू कीं।
शासन की मंशा के अनुरूप दोनों पदाधिकारियों ने अपनी टीम के सहयोग से पिछले एक वर्ष में करीब सात हजार मरीजों को विभिन्न तरीके सहायता उपलब्ध कराई। तमाम मरीजों को संबंधित डॉक्टरों के कक्ष तक पहुंचाया। लावारिस मरीजों के घरों की तलाश करके उन्हें उनके मुकाम तक भेजा और अनेक रोगियों की शिकायतों का संबंधित डॉक्टरों से मिलकर समाधान कराया। इधर, जब से सीएमएस डॉ. अरोरा सेवानिवृत्त हुए हैं, अस्पताल का स्टाफ रोगी सहायता केंद्र बंद करने पर आमादा है।
विज्ञापन

सेवा स्तंभ के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि पिछले दिनों अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने सहायता केंद्र का बैनर फाड़ दिया और पहचान मिटाने के लिए वाल पेंटिंग भी पुतवा दी। अब संस्था से जुड़ीं रोगी सहायता केंद्र की मंत्री डॉ. रूपा शर्मा, मुख्य कार्य सेवक बिशन चंद्र और सचिव से केंद्र के लिए आवंटित किए गए कक्ष की चाबी मांगी जा रही है। ज्ञापन के अनुसार संस्था अपने काम का प्रशस्ति पत्र नहीं, लेकिन रोगियों के हित में सहायता केंद्र बनाए रखने की पक्षधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें