कांट। एक डाकघर में कर्मचारियों का केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां काम से आए लोगो की कतार लगी हुई है, लेकिन कर्मचारी अंदर केट काटकर अपने साथी का जन्मदिन मनाने में मशगूल हैं। कर्मचारियों ने अपने काम की परवाह किए बिना फोटो सेशन में भी काफी वक्त गंवाया। माना जा रहा है कि वहां अपने किसी काम के सिलसिले में गए व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद