शाहजहांपुर। गरीब नवाज एक्सप्रेस से जा रही महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर स्टेशन पर उपचार किया गया। इस दौरान दस मिनट ट्रेन को रोकना पड़ा।
किशनगंज से चलकर अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच नंबर एम-टू में बर्थ नंबर 33 पर 33 वर्षीय निकिता किशनगंज से दिल्ली जा रहीं थीं। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने टीटी को बताया। टीटी ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद सुबह 7:20 पर ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया।
डॉ. राजेंद्र माथुर व दधीचि कुमार ने महिला यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन करीब दस मिनट तक शाहजहांपुर में रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर महिला यात्री का प्राथमिक उपचार कर ट्रेन को रवाना किया गया। संवाद