फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में युवाओं से आगे आने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया (पीसीआई) की मंडलीय अधिकारी अनीता सिंह ने छात्र-छात्राओं को हाथी पांव (फाइलेरिया) रोग के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए सभी पात्रों को सरकार से मुफ्त मिलने वाली दवा जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इसी मौके पर पाथ संस्था के नवीन कुमार ने हाथी पांव से प्रभावित मरीजों की नियमित देखभाल, स्वच्छता, प्रभावित अंगों की सफाई, व्यायाम और दवा उपचार को जरूरी बताया। इससे पहले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की उपयोगिता बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें