फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला मेलों में शांति व्यवस्था को कड़े नियम लागू करने पर दिया जोर

Thu, 24 Sep 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। थाना परिसर में बुधवार की शाम छह बजे आगामी त्योहारों को लेकर एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने सभी से नवरात्र, दशहरा, वाल्मीकि जयंती, करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली और भाई दूज आदि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि ने नगर में होने वाली पोटरगंज और दोदराजपुर की रामलीला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीरानपुर कटरा की रामलीला की तरह डांस, झूला और अन्य मनोरंजक खेल-तमाशों पर कड़े नियम लागू कराने की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू, सोनू खन्ना, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र सिंह परविंदर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें