फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अशोक सिंघल के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में संकल्प से ​​शिखर की साधना कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर की ओर से संकल्प से शिखर की साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के जीवन, राष्ट्र व समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बिजलीपुरा स्थित अटल ऑडिटोरियम में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि गो-रक्षा की जिम्मेदारी को लेकर भी उन्होंने विश्व हिंदू परिषद को प्रेरित किया और संगठन इस दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से अशोक सिंघल के व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संगठनात्मक समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने रखी।

शाहजहांपुर में संकल्प से शिखर की साधना कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें