फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजन संध्या में शिक्षा ग्रहण करने और सनातन संस्कृति बचाने पर जोर

Wed, 12 Nov 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में भजन प्रस्तुत करते एकल अ​भियान के सदस्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पुवायां। एकल अभियान की ओर से आरएसएस के पुवायां स्थित केशव कुंज कार्यालय पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में शिक्षा, संस्कार, राष्ट्र और सनातन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को हुए आयोजन में एकल अभियान के केंद्रीय अधिकारी संजय सूर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आचार्यों को एकल अभियान के माध्यम से संस्कार, राष्ट्रीय विचारों का विस्तार करने के लिए कहा। प्रभाग प्रमुख आशुतोष वाजपेयी ने एकल अभियान के बारे में जानकारी दी। संघ के जिला प्रचारक अभिनव कुमार और एकल अभियान के जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यानंद मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। एकल की भजन मंडली श्री हरि वनवासी ट्रस्ट के माध्यम से भजन संध्या में देशभक्ति, भक्ति गीत, कीर्तन, भजन सुनाए गए। भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा, ओमेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, राजीव सिंह, रजत, राजा भइया सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें