फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डाॅ.लोहिया की पुण्यतिथि पर किया भावपूर्ण नमन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिजलीपुरा ​स्थित सपा कार्यालय पर डॉ.राममनोहर लोहिया की पुण्यति​​थि पर पुष्पांजलि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर समाजवादी नेता डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि डॉ.राममनोहर लोहिया ने मात्र तीन माह में जर्मन भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर अपने प्रोफेसर जोम्बार्ट को चकित कर दिया था। उन्होंने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि केवल दो वर्षों में ही प्राप्त कर ली। जर्मनी में चार साल व्यतीत करके डॉ. लोहिया स्वदेश लौटे और सुविधापूर्ण जीवन के स्थान पर जंग-ए-आजादी के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी।
जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें