फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 11 दिन बीते, नहीं लगा लापता चचेरी-तहेरी बहनों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। 11 दिन बीतने के बाद भी लापता चचेरी-तहेरी बहनों का सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन


29 दिसंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं किशोरियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन 30 दिसंबर को परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की टीमों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। दूसरी ओर किशोरियों के परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
इस मामले में तीन जनवरी को बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने लापता किशोरियों के परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल से बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक ने तीन दिन का समय मांगा, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह शुक्रवार को एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात करेंगे। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि किशोरियों की सहेलियों व अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट और सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें