फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेना में चयन होने पर 11 अग्निवीरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
छावनी के जदुनाथ हॉल में अ​ग्निवीरों को सम्मानित करते ब्रिगेडियर भारत सिंह रावत। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में चयनित 11 अभ्यर्थियों काे छावनी के जदुनाथ हॉल में ब्रिगेडियर भारत सिंह रावत ने सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना प्रत्येक युवा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की आयोजक काजल कौशिक ने बताया कि बरेली भर्ती रैली में सभी विद्यार्थियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
सम्मानित होने वाले अग्निवीरों में अनुभव सिंह, विकास यादव, मुजम्मिल, केशव द्विवेदी, शोभित, पुष्पेंद्र शर्मा, अजय वर्मा, प्रियांश यादव, अनुज वर्मा, अरुण मिश्रा और आयुष प्रताप सिंह शामिल हैं। यह युवा महार रेजिमेंट, आर्टिलरी सेंटर, बंगाल इंजीनियर ग्रुप, सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर और भारतीय वायु सेना जैसे विभिन्न केंद्रों में चयनित हुए हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान कर्नल आनंद शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें