फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाथी फिर पहुंचे हंसपुर, धान और गन्ने की फसल को रौंदा

Mon, 28 Sep 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुटार। नेपाली हाथियों के झुंड ने शनिवार रात फिर से गांव हंसपुर के आसपास धान और गन्ने की फसल को खाने के साथ ही रौंदकर नुकसान पहुंचाया है। सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे तो किसानों ने खुद ही हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
नेपाल से जंगल होते हुए हाथियों का झुंड कुछ दिन से लखीमपुर की किशनपुर सेंक्चुरी और मैलानी रेंज के जंगलों में डेरा जमाए है। गांव हंसपुर जंगल के पास होने के कारण हाथी रात में जंगल से गांव की ओर आ जाते हैं और धान, गन्ने को खाने के साथ ही रौंद देते हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात 11 बजे छह हाथी मैलानी जंगल से निकल कर हंसपुर गांव के किनारे खेतों में पहुंच गए और धान, गन्ने को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने गुरप्रीत सिंह का तीन एकड़ धान और गन्ना, सुखविंदर सिंह का एक एकड़ धान, मंजीत सिंह, हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह का धान, गन्ना नष्ट कर दिया। जानकारी होने पर किसान बारिश में ही ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। किसानों ने हाथी आने की सूचना मैलानी और खुटार रेंज के वनकर्मियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि वनकर्मी हाथियों को जंगल के अंदर नहीं खदेड़ रहे हैं। इस कारण हाथी गांव के पास आकर नुकसान कर रहे हैं। खुटार के रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि रविवार दोपहर टीम को मौके पर भेजा गया था। फसल के नुकसान की जांच के निर्देश दिए हैं। हाथियों का झुंड जंगल में चला गया है, लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें