फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 May 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल और मोदी सरकार की अन्य अव्यवहारिक नीतियों के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देर भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सयुस कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से वे मोदी सरकार की गलत नीतियों को निशाने पर लेकर सयुस के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी और उपाध्यक्ष हिमांशु वाजपेयी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी तेज हो गई।
शोर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी अपने चैंबर से बाहर निकल आए। उन्हें दिए गए ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण बिल निरस्त कराने, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने, काला धन की वापसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण लिए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में अजय नारायण यादव, रजनीश वर्मा, शाकिर खां, मो. उस्मान खां, सरताज खां, रामरूप यादव, उत्तम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें